పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : गोरक्षा को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान

Author Icon By digital
Updated: June 8, 2025 • 10:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कह दी बड़ी बात

गुजरैला गांव स्थित मंगलधाम मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता महाकाली, महासरस्वती और खाटू श्याम बाबा की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा कर लोकार्पण किया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से धर्म का पालन और गोसेवा करने का आह्वान किया। प्रयागराज और वृंदावन से पधारे आचार्यों दीपक वशिष्ठ, अभिषेक पाठक, मानस पाठक, पंडित अतुल मिश्र, पुजारी रमेश मिश्र और मुरारी लाल – ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर विशेष अनुष्ठान संपन्न किए। दोपहर बाद करीब चार बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने स्वयं इन मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें भक्तों के दर्शनार्थ समर्पित किया।

भारत भूमि की महिमा का शंकराचार्य ने किया बखान

शंकराचार्य ने भारत भूमि की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यही वह स्थान है जहां देवता भी आने को तरसते हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि धर्म, कर्म, काम और मोक्ष चारों का समागम है, और यहीं पर पतिव्रता पत्नी और सर्वज्ञानी गुरु जैसे अद्वितीय गुण उपलब्ध हैं, जो विश्व के किसी अन्य भाग में नहीं मिलते। उन्होंने भारत को विश्व का सर्वांगीण विकास करने वाली भूमि बताया। शंकराचार्य ने भगवान की आराधना के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मतलब केवल फूल चढ़ाना, जल चढ़ाना, भोग लगाना या परिक्रमा करना नहीं है, बल्कि उनके बताए गुणों को अपने भीतर समाहित करने का प्रयास करना है।

शंकराचार्य ने सभी उपस्थित लोगों को दिलाया गो माता की रक्षा का संकल्प

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को गो माता की रक्षा का संकल्प दिलाया। उनसे अपील की कि वह उसी राजनीतिक पार्टी को वोट करें जो गोरक्षा में उनका साथ दे। मंगलधाम में देर रात तक पूजन, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। व्यवस्था में संजय कपूर, संतोष कपूर, अनिल टंडन, लीना कपूर, रेनू टंडन, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरे गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना, अमन सक्सेना सहित कई अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.