Neavy Day इस साल अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में मनाया जाएगा

Read Time:  1 min
Neavy Day
Neavy Day
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारतीय नौसेना अपनी ताकत में इजाफा कर रही है और युद्धाभ्यास के जरिए दुश्मन देशों को आगाह भी कर रही है। इस साल भारतीय नौसेना ने नेवी डे अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में मनाने का फैसला किया है। यह इलाका समुद्री क्षेत्र में भारत की सुरक्षा के लिए काफी अहम है। मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक नौसेना दिवस समारोह हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है।

जगह का चुनाव सरकार एक पहल के बाद किया है

इस साल यह समारोह अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में मनाया जाएगा। इस जगह का चुनाव सरकार एक पहल के बाद किया है, जिसमें सरकार चाहती है कि राष्ट्रीय कार्यक्रम अलग-अलग क्षेत्रों में मनाए जाएं। वहीं यह समारोह पिछले साल बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में पुरी तट के करीब मनाया गया था। नौसेना दिवस पर कई प्रकार के कार्यक्रम होते हैं, जिसमें जहाजों, पनडुब्बियों और भारतीय नौसेना में शामिल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। नौसेना के विमान हवा में करतब दिखाते हैं।

नेवी डे पर नौसेना की इस प्रदर्शनी में आम लोग, स्कूली बच्चे शामिल हो सकते हैं

साथ ही लोगों को नौसेना के बारे में जानकारी भी देते हैं। नेवी डे पर नौसेना की इस प्रदर्शनी में आम लोग, स्कूली बच्चे शामिल हो सकते हैं। बता दें नेवी डे हर साल 4 दिसंबर को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में मनाया जाता है। इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने करांची बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचाया था। नौसेना के इस ऑपरेशन से भारत को काफी फायदा मिला था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारतीय नौसेना अलर्ट मोड में थी।

आदेश मिलते ही नौसेना करांची में समुद्र और जमीन पर हमला कर सकती है। ऑपरेशन के दौरान नौसेना की कड़ी निगरानी से पाकिस्तान का कोई भी युद्धपोत आगे आने की हिमाकत नहीं कर सका। वहीं अब भारतीय नौसेना का ध्यान अरब सागर पर है, यह क्षेत्र भारत की सुरक्षा के लिए काफी अहम है।


नेवी का पूरा नाम क्या है?

इसे सुनेंबता दें आर्मी का फुलफॉर्म अलर्ट रेगुलर मोबिलिटी यंग (Alert Regular Mobility Young) होता है। जबकि नेवी का फुलफॉर्म होता है।


Navy कितने प्रकार के होते हैं?

मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी दोनों में ही खेल और तैराकी में कुशल उम्मीदवार को भर्ती के समय प्राथमिकता दी जाती है। – इंडियन नेवी का काम होता है जहाजों के जरिए देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना। जबकि मर्चेंट नेवी कार्मिशियल है, जिसमें जहाजों के जरिए सामानों और यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है।

Read more : National : आखिर क्यों भारत का एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव जांच के दायरे में

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।