NEET student death : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा इल्मा की फास्ट फूड खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले इल्मा को तेज बुखार आया था। शुरुआत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर 22 दिसंबर को दिल्ली रेफर किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके दिमाग में 25 सिस्ट पाए, जिसके बाद सर्जरी की गई।
Read also : Rajsamand : कार में जिंदा जली मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हालांकि इलाज के बावजूद इल्मा की हालत बिगड़ती (NEET student death) चली गई और 29 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि फास्ट फूड में इस्तेमाल की गई पत्तागोभी (कैबेज) में मौजूद कीड़े शरीर में प्रवेश कर गए थे, जो बाद में दिमाग में सिस्ट बनने का कारण बने।
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि कच्ची सब्जियों को ठीक से साफ न करने या पूरी तरह न पकाने से इस तरह के गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :