Latest News : कांग्रेस में नई नियुक्तियां, दो महिला नेताओं को बड़ा मौका

By Surekha Bhosle | Updated: November 12, 2025 • 11:10 AM

संजना जाटव बनीं राष्ट्रीय सचिव, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी

रेहाना रियाज को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

भरतपुर सांसद संजना जाटव (Sanjana Jatav) और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इन नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर संबंधित राज्य के प्रभारी के साथ अटैच किया है।

संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ अटैच किया है। रेहाना रियाज को महाराष्ट्र प्रभारी महासचिव के साथ अटैच किया है

रेहाना रियाज (Rehana Riaz) चिश्ती महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रही हैं। अशोक गहलोत की अगुआई वाली पिछली कांग्रेस सरकार के समय राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन में कई पदों पर रही है। महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी हैं।

संजना जाटव की गिनती कांग्रेस के युवा सांसदों में होती है

वहीं संजना जाटव की गिनती के युवा सांसदों में होती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में संजना जाटव कठूमर से कांग्रेस उम्मीदवार थीं, बीजेपी के रमेश खींची से केवल 409 वोटों के मामूली अंतर से हार गई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भरतपुर सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया, भरतपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों से हराकर सांसद बनीं।

मध्यप्रदेश में ​पूर्व मंत्री और बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी कांग्रेस के प्रभारी हैं। अब भरतपुर सांसद संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी है। मध्यप्रदेश में अब प्रभारी और सह प्रभारी दोनों राजस्थान से हो गए हैं। एक और राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू को भी मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी है।

अन्य पढ़ें: दिल्ली धमाके के बाद चर्चा में आई जैश-ए-मोहम्मद की वीबीआईईडी साजिश

9 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर राज्यों के प्रभारियों के साथ अटैच किया है,जबकि पांच राष्ट्रीय सचिवों के राज्यों की जिम्मेदारी बदली गई है। राष्ट्रीय सचिव बनाए गए नेताओं में यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को गुजरात, सचिन सावंत को तेलंगाना, हिना कावड़े और सूरज ठाकुर को पंजाब,जेट्टी कुसुम कुमार को उड़ीसा, निवेदिता आल्वा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी है।

राजस्थान के सहप्रभारी सचिव रहे देवेंद्र यादव को गुजरात की जिम्मेदारी

राजस्थान के सहप्रभारी सचिव रहे देवेंद्र यादव को अब गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। उषा नायडू को मध्यप्रदेश, भूपेंद्र माड़वी को झारखंड,परगट सिंह को जम्मू—कश्मीर और मनोज यादव को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #Congress #HindiNews #LatestNews #Leadership #PoliticalUpdate #WomenInPolitics