Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

By Anuj Kumar | Updated: February 16, 2026 • 11:25 AM

नई दिल्ली। जल्द ही आधार कार्ड का नया डिजाइन (New Design) पेश किया जाएगा, जिसमें केवल कार्डधारक की फोटो और एक क्यूआर कोड दिखेगा। इस बदलाव का उद्देश्य फोटोकॉपी के जरिए आधार की व्यक्तिगत जानकारी के गलत इस्तेमाल को रोकना है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UADAI) ने संकेत दिया है कि नए आधार ऐप के लॉन्च के बाद इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

फोटोकॉपी से डेटा लीक पर लगेगा ब्रेक

यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार कार्ड (Aadhar Card) की फिजिकल कॉपी में आधार नंबर, नाम, पता और जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारियां होती हैं, जिनके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है। नए डिजाइन में यह जानकारी कार्ड पर प्रिंट नहीं होगी।

क्यूआर कोड से होगा पूरा वेरिफिकेशन

नए आधार कार्ड में मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ही बैंकिंग, सिम जारी करने और सरकारी योजनाओं जैसी सेवाओं के लिए आवश्यक वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। इससे अनधिकृत कॉपी या गलत इस्तेमाल की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।

नया आधार ऐप देगा ज्यादा नियंत्रण

यूआईडीएआई ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स मोबाइल नंबर, पता और अन्य डिटेल्स खुद अपडेट कर सकेंगे। साथ ही ऐप से आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी मिलेगी।

अन्य पढ़े: National- 8वें वेतन आयोग से लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों को बड़ा फायदा

प्राइवेसी और सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

इस बदलाव के बाद आधार कार्ड एक सुरक्षित फोटो पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि कार्डधारक की बाकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि क्यूआर कोड आधारित वेरिफिकेशन से न केवल फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल एक्सेस भी मिलेगा। फिलहाल यह बदलाव प्रस्तावित चरण में है, लेकिन यूआईडीएआई इसे जल्द लागू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Read More :

# Aadhar card news # New Aadhar News # New App News # Verification News #New Design News #Photo Copy News #Privacy News #QR Code News #UIDAI news