नई दिल्ली। दिल्ली एम्स में आने वाले मिर्गी के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब इन मरीजों को थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग (TDM) जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और यह सुविधा उन्हें पूरी तरह निशुल्क मिलेगी। एम्स प्रशासन ने यह फैसला मिर्गी मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से लिया है, ताकि वे दवाओं के स्तर की जांच अस्पताल में ही करा सकें और अतिरिक्त खर्च से बच सकें।
एम्स में मुफ्त टीडीएम जांच की शुरुआत
एम्स प्रशासन ने सभी विभागों और केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि मिर्गी मरीजों के ब्लड सैंपल (Blood Simple) नामित प्रयोगशालाओं में भेजे जाएं। इस जांच के तहत मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख दवाओं फेनोबार्बिटल, कार्बामाजेपाइन, वैल्प्रोइक एसिड और फिनाइटोइन (Finayitone) की जांच की जाएगी।
क्या है थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच
थेरेप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच के जरिए ब्लड में दवाओं की मात्रा मापी जाती है। इससे यह पता चलता है कि मरीज को दवा की सही खुराक मिल रही है या नहीं। यदि खुराक कम या ज्यादा पाई जाती है, तो डॉक्टर उसे समय रहते सुधार सकते हैं। साथ ही यह भी जांच होती है कि दवा से किसी तरह की विषाक्तता तो नहीं हो रही है।
मिर्गी मरीजों के लिए क्यों जरूरी है यह जांच
मिर्गी के मरीजों को लंबे समय तक कई दवाएं लेनी पड़ती हैं। इनमें से कुछ दवाओं का सही स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, ताकि दौरे नियंत्रित रहें और दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
ओपीडी और भर्ती मरीजों दोनों को मिलेगी सुविधा
एम्स ने स्पष्ट किया है कि यह जांच सुविधा ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान/एम्स में भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
Read also : Rajsamand : कार में जिंदा जली मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मरीजों को होगा आर्थिक और समय का लाभ
अब तक मिर्गी के मरीजों को थेराप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग जांच के लिए 390 से लेकर 1880 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। एम्स में यह सुविधा मुफ्त होने से मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें बाहर जाकर जांच कराने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
भारत में कुल कितने AIIMS हैं?
भारत में कुल 25 एम्स कॉलेज हैं, जिनमें से 20 कॉलेज कार्यरत हैं जबकि 5 के 2025 या उसके बाद शुरू हो जाने की संभावना है।
एम्स दिल्ली में एमबीबीएस की फीस कितनी है?
एम्स दिल्ली में एमबीबीएस की कुल फीस लगभग ₹5,000 से ₹7,000 है, जिसमें पूरे 5.5 साल का कोर्स, ट्यूशन, हॉस्टल और जिमखाना शुल्क शामिल है, जो इसे भारत के सबसे सस्ते मेडिकल कोर्स में से एक बनाता है; यह फीस भारतीय छात्रों के लिए है, जबकि NRI छात्रों के लिए फीस काफी अधिक होती है।
Read More :