पश्चिम चंपारण। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (YOGI) आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव प्रचार में शुक्रवार को भी कांग्रेस व राजद को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे। फिर अंधेरे में डकैती (Robberies) डालते थे। अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है। पशुओं का चारा खाने वाले आपका राशन भी नहीं छोड़ेंगे।
कांग्रेस व राजद के समय में बिहार में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए : सीएम योगी
यह लोग विकास, गरीब कल्याण की योजनाएं रोक देंगे और फिर से जंगलराज पैदा करेंगे। कांग्रेस व राजद के समय में बिहार में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए थे। अपहरण की 30 हजार से अधिक घटनाएं हुईं। व्यापारी, इंजीनियर, चिकित्सक, बेटियों का लगातार अपहरण होता था। सरकार कार्रवाई की बजाय अपहरणकर्ताओं के सामने नतमस्तक होकर मध्यस्थता की बात करती थी। महागठबंधन में हिम्मत नहीं है कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर सके। यूपी को देखें, जब वहां माफिया की छाती पर बुलडोजर गड़गड़ाकर चलता है तो उनके आका भी थर-थर कांपते हैं। कांग्रेस, राजद व इनके पार्टनर आमजन की आस्था का अपमान, दंगाइयों को प्रश्रय, व्यापारियों का सरेआम अपहरण करने वालों और खानदानी माफिया को गले से लगाते हैं। इनकी संवेदना गरीबों के प्रति नहीं, बल्कि माफिया-गुंडों के प्रति है।
नौकरी के बहाने नौजवानों की हड़प लेते थे जमीन
सीएम योगी ने मतदाताओं को चेताया कि राजद, कांग्रेस वाले बहकाने आएंगे। जब यह 15 वर्ष सत्ता में थे तो नौजवानों को ठगते थे। नौकरी के बहाने उनकी जमीन हड़प डाली थी। अपहरण उद्योग बन चुका था। नया उद्योग नहीं लगता था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपहरण उद्योग बंद हुआ। गुंडागर्दी रोकने पर प्रभावी कदम उठाए गए। विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया गया। अब नए भारत का नया बिहार है। जब बिहार समृद्ध होता है तो भारत समृद्ध होता है। सीएम ने स्वर्णिम बिहार के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
योगी की अपील- वर्तमान पीढ़ी को बताएं जंगलराज
सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि जिन्होंने 2005 के पहले बिहार के जंगलराज, अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को देखा है, वे वर्तमान पीढ़ी को भी बताएं। अब लालटेन का समय नहीं है। बिहार पीएम मोदी के मार्गदर्शन व नीतीश बाबू के नेतृत्व में एलईडी की दूधिया रोशनी में सुशासन की सुदृढ़ नींव बनाने की ओर अग्रसर हुआ है। एनडीए ने पिछले 20 वर्ष राजद व कांग्रेस के पापों के गड्ढों को भरने, अराजकता-भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने व सुशासन की आधारशिला को सुदृढ़ करने में लगाया। समृद्ध बिहार की नींव पुख्ता करने के लिए प्रदेश बढ़ चुका है, इसलिए एनडीए सरकार बिहार में फिर से आवश्यक है। सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। बोले-मोदी जी ने 11 वर्ष में विकास की अनेक योजनाएं चलाईं तो बिहार में भी विकास की हर योजनाएं हैं।
West Champaran क्यों प्रसिद्ध है?
पश्चिमी चंपारण (West Champaran) मुख्यतः महात्मा गांधी के ‘चंपारण सत्याग्रह’ (1917) के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक ऐतिहासिक मोड़ था। इसके अलावा यह क्षेत्र वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व, गंडक नदी, और नेपाल की सीमा से सटे खूबसूरत प्राकृतिक क्षेत्रों के लिए भी जाना जाता है।
पश्चिम चंपारण में कितने जिले हैं?
पश्चिम चंपारण स्वयं एक जिला (District) है।
हालाँकि, ऐतिहासिक रूप से “चंपारण” क्षेत्र दो जिलों में बाँटा गया है-
- पूर्वी चंपारण (East Champaran)
- पश्चिमी चंपारण (West Champaran)
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :