News Hindi : उत्तर- प्रदेश की 1.86 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 1500 करोड़ रुपए

By Ajay Kumar Shukla | Updated: October 15, 2025 • 5:41 PM

लखनऊ : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के अंतर्गत प्रदेश की 1.86 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 1500 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान करने के अलावा योगी सरकार आधी आबादी के सशक्तिकरण (Empowerment) को मिशन के रूप में आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में नारी सम्मान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए बीते वर्षों में महिलाओं अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।

योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। लगातार चल रहे इन प्रयासों ने न केवल महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा किया है, बल्कि समाज में सम्मान, आत्मविश्वास और समानता की भावना को भी मजबूत किया है। उत्तर प्रदेश आज नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहा है।

अब तक 26 लाख 34 हजार बेटियों को आर्थिक सहायता

कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अब तक 26 लाख 34 हजार बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। यह योजना बालिकाओं की शिक्षा, पोषण और भविष्य की सुरक्षा के लिए एक मजबूत आधार साबित हुई है। महिलाओं को संपत्ति का स्वामित्व दिलाने के लिए घरौनी योजना चलाई गई है, जिसके तहत 1 करोड़ 10 लाख महिलाओं को गृहस्वामित्व प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं को अधिकार और आत्मसम्मान दोनों प्रदान किए हैं

10 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) गठित

आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रदेश में 10 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) गठित किए गए हैं, जिनसे 1 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। इन समूहों को समय-समय पर रिवॉल्विंग फंड के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे महिलाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 4 लाख 67 हजार से अधिक महिलाओं का विवाह संपन्न कराया गया है। प्रत्येक विवाह पर 1 लाख की आर्थिक सहायता ने गरीब परिवारों के आर्थिक बोझ को कम किया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?

यह एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसकी शुरुआत 2016 में हुई थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (बीपीएल परिवारों) की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन देना है ताकि वे धुएं से मुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकें।

उज्जवला गैस सिलेंडर फ्री कब मिलेगा 2025 में?

2025 में मुफ्त गैस सिलेंडर त्योहारों या बजट घोषणाओं के समय (जैसे होली, दिवाली, या चुनावों से पहले) दिए जा सकते हैं, लेकिन इसकी अंतिम तिथि और पात्रता सरकार द्वारा तय की जाती है।
फिलहाल अक्टूबर 2025 तक कोई नई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पीएम उज्ज्वला योजना कब शुरू हुई थी?

योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से की गई थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़े :

#Hindi News Paper #NariShakti #SubsidySupport #UjjwalaYojana #UPGovernmentSchemes #WomenEmpowerment breakingnews latestnews