गौतमबुद्धनगर । उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल, उद्घाटन समारोह स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और विभिन्न निर्माण गतिविधियों की वास्तविक प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया।
सभी सुरक्षा मानकों को तत्काल पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर विस्तृत पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई। परियोजना की प्रगति पर समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पाया कि एयरपोर्ट को अभी तक एयरोड्रम लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी और सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी सुरक्षा मानकों को तत्काल पूर्ण किया जाए और शीघ्रातिशीघ्र सिक्योरिटी क्लीयरेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 1.2 करोड़ होगी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास और वैश्विक निवेश की नई पहचान बनने जा रहा है। इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और विभागीय समन्वय सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को पूर्ण करे। उद्घाटन के समय एयरपोर्ट एक रनवे के साथ क्रियाशील होगा, जिसकी वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 1.2 करोड़ होगी। पूरी क्षमता पर विकसित होने पर जेवर एयरपोर्ट में कुल 5 रनवे होंगे, इसका विस्तार 11,750 एकड़ तक होगा और यह प्रतिवर्ष 30 करोड़ यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगा जो इसे विश्व के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल कर देगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहाँ स्थित है और इसका उद्देश्य क्या है?
यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते यात्रियों के दबाव को कम करना, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना और यूपी में एयरपोर्ट-आधारित आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र को क्या लाभ होंगे?
यह एयरपोर्ट बनने से जेवर और आसपास के इलाकों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे, औद्योगिक और व्यावसायिक निवेश बढ़ेगा, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा तथा उत्तर प्रदेश की वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :