పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar: नीतीश कुमार के मुँह से निकला, ‘श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ना, ना सॉरी नरेंद्र मोदी…’

Author Icon By digital
Updated: May 30, 2025 • 5:51 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गलती का अहसास होते ही नीतीश ने मांगी माफी

राजनीति के मंच पर शब्दों की चूक कभी-कभी बड़े मैसेज दे जाती है। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे थे, तब अचानक उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि गलती का अहसास होते ही नीतीश ने अपनी बात तुरंत सुधार ली, लेकिन तब तक वह पंक्ति वायरल हो चुकी थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक और गलती की। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनसे ये गलती हुई है। ऐसा लगा कि नीतीश कुमार पीएम मोदी का नाम ही भूल गए। हालांकि, नीतीश ने जल्द सुधार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। रोहतास जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ले लिया। गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत खुद को संभालने की कोशिश की और भीड़ से खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी को प्रणाम करने को कहा।

नीतीश कुमार पीएम मोदी का नाम ही भूल गए ?

वर्ष 1990 के दशक से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी रहे नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी जी भी हमारे राज्य के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। आइए, हम सभी उनका अभिनंदन करें।’’ नीतीश कुमार ने तेज आवाज में कहा, ‘सब खड़ा हो, अरे खड़ा हो सब।’ नीतीश कुमार के इतना कहते ही जनसभा का नजारा बदल गया और पीएम मोदी को सुनने आए लोग तुरंत खड़े हो गए। नीतीश कुछ समय के लिए भाजपा से अलग भी हुए थे, हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फिर शामिल हुए नीतीश अब जोर देकर कहते हैं कि वह हमेशा के लिए राजग में वापस आ गए हैं।

मैं जाति जनगणना पर सहमति जताने के लिए प्रधानमंत्री को नमन करता हूं : नीतीश कुमार

जद (यू) सुप्रीमो ने इस साल के केंद्रीय बजट का जिक्र किया, जिसमें बिहार के लिए ‘‘मखाना बोर्ड का गठन और हवाई अड्डों’’ जैसे विशेष प्रावधान थे। कुमार ने कहा, ‘‘मैं जाति जनगणना पर सहमति जताने के लिए प्रधानमंत्री को नमन करता हूं। यह बहुत बड़ी बात है। हम लोग इतने लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे… मैं यहां मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खड़े होकर उनका अभिनंदन करें।’’ कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘कुछ पार्टियां जाति जनगणना के बारे में बहुत बातें कर रही हैं। सत्ता में रहते हुए उनके पास एक अवसर था, जिसे उन्होंने गंवा दिया।’’

वाजपेयी जी ने पहले काम किए थे, और अब मोदी जी कर रहे हैं…

इस घटना ने उन घटनाओं की बढ़ती सूची में एक और नाम जोड़ लिया है, जिसने कुमार के सार्वजनिक आचरण और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रतिद्वंद्वी और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने उनके स्वास्थ्य और राज्य पर शासन जारी रखने की उपयुक्तता पर सवाल उठाए हैं। सभा का सबसे दिलचस्प पल तब आया जब नीतीश कुमार पीएम मोदी को धन्यवाद देने लगे, लेकिन नाम लेते वक्त उन्होंने गलती से कह दिया “जो श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी… ना-ना सॉरी नरेंद्र मोदी…” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पहले काम किए थे, और अब नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।” फिर उन्होंने सभा से कहा, “सब लोग खड़ा होकर नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन कीजिए।”

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Bihar breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.