Bihar- नीतीश कुमार आज दिल्ली होंगे रवाना, कल राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ

Read Time:  1 min
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य (Rajya Sabha member) के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी प्रस्तावित है, जिसे राज्य की भविष्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में सियासी गतिविधियां तेज

सूत्रों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बिहार की राजनीति का केंद्र दिल्ली रहेगा। शुक्रवार को नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे।

भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

नए मुख्यमंत्री के नाम पर बन सकती है सहमति

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन सकती है। जदयू के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इस्तीफे के बाद होगा नेता का चयन

यदि नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं, तो उसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा और अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

जदयू ने बताया व्यक्तिगत फैसला

जदयू के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे और 11 अप्रैल तक पटना लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है, जिसका सभी सहयोगी दल सम्मान करते हैं।

Read Also : Iran closes hormuz strait : ईरान ने बंद किया हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य

राजग में एकजुटता का दावा

चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी होने के नाते नेतृत्व की भूमिका उसी के पास है और सभी फैसले सामूहिक रूप से लिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि राजग पूरी तरह एकजुट है और आगे की रणनीति मिलकर तय की जाएगी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।