Latest Hindi News : शपथ से पहले गांधी मैदान पहुंचे नीतीश, अमित शाह से की मुलाकात

By Anuj Kumar | Updated: November 20, 2025 • 11:08 AM

पटना। बिहार में आज इतिहास दोहराने वाला है, जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री तक शामिल होंगे। नीतीश कुमार शपथ स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और पूरा पटना सुरक्षा के घेरे में है।

शपथ ग्रहण में दिखेगी देशभर के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

शपथ समारोह में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। वीवीआईपी सूची इस प्रकार है—

गांधी मैदान में तैयारियों का अंतिम दौर पूरा

गांधी मैदान में विशाल मंच, सुरक्षा व्यवस्था और हजारों लोगों की उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बना रही है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-बिहार का संदेश पूरे देश में जा रहा है

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शपथ ग्रहण से पहले कहा—
“प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। यह विकसित बिहार बनाने और प्रदेश की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। बिहार का संदेश पूरे देश में जा रहा है।”

Read More :

# Amit sah news # JP Nadda news # Pm Narendra Modi news # Shivraj singh Chouhan news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #NDA news #Nitish kumar news