Noida Twisha Sharma : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शादी के महज 5 महीने बाद 33 वर्षीय त्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात त्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी बहन के लिए आवाज उठाई है।
आखिरी फोन कॉल और अस्पताल ले जाने में देरी
बीती 12 मई की रात करीब 10:05 बजे त्विशा ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में मिल रहे दुखों को बयां किया था, लेकिन पति के कमरे में आते ही फोन कट गया। इसके बाद रात 10:20 बजे ससुराल वालों ने बताया कि त्विशा सांस नहीं ले पा रही है। मायके वालों का आरोप है कि अस्पताल महज 10 मिनट की दूरी पर था, फिर भी उसे रात 11:30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
अन्य पढ़े: Entertainment- मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल : दीपिका सिंह
जबरन गर्भपात और 20 लाख के शेयरों पर नजर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मौत से एक हफ्ते पहले ही त्विशा का जबरन गर्भपात (अबॉर्शन) कराया (Noida Twisha Sharma) गया था। इसके अलावा, त्विशा के पिता द्वारा दिए गए 20 लाख रुपये के शेयर और निवेश को अपने नाम कराने के लिए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह लगातार दबाव बना रहे थे। हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगना बताया गया है, लेकिन शरीर पर चोट और चोटों के निशान कई सवाल खड़े करते हैं। सास के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पति के वकील होने के कारण पीड़ित परिवार को सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :