పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mp : विजय शाह मामले में वीडियो बनाने वाले को नोटिस

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 24, 2025 • 11:40 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मंत्री विजय शाह मामले में एसआइटी की जांच जारी है। जांच के दायरे में अकेले विजय शाह नहीं, बल्कि वीडियो बनाने वाले को भी नोटिस जारी किया गया है, वहीं मंत्री शाह ने मामले में एक बार फिर माफी मांगी है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि उन्होंने लिखित में माफी मांगी और एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X भी शेयर किया

कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में एसआइटी की जांच जारी है। इस मामले को लेकर एसआइटी मानपुर थाने पहुंची। यहां से टीम ने रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम स्थल पर जाकर जांच की। एसआइटी ने सरपंच प्रतिनिधि दिलीप औसारी और कोटवार सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे कुछ अन्य लोगों से चर्चा की। सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार से थाने जानकारी जुटाई गई।

भाषण के दौरान चिह्नित लोगों को तलब कर लिए थए बयान

अफसरों के मुताबिक एसआइटी मंत्री विजय शाह के भाषण के दौरान चिह्नित लोगों को तलब कर बयान दर्ज कर रही है। मंच पर महू विधायक उषा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी भी थे। वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

आयोजकों से भी पूछताछ

एसआइटी की जांच के साथ पुलिस ने हलमा कार्यक्रम के वीडियो बनाने वाले को भी तलब किया है। एसआइटी वीडियो जांच रही है। मंत्री शाह के बयान वाले अंश को वायरल किया गया है। इसके दो-तीन वीडियो वायरल हुए हैं। ये 3 से 6 मिनट के बताए जा रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए कमेंट्स भी जांच के दायरे में आए हैं। एसआइटी कार्यक्रम के आयोजकों से भी पूछताछ कर सकती है। एसआइटी ने रायकुंडा में जांच के दौरान स्थानीय पुलिस टीम को दूर रखा। हालांकि रायकुंडा से एसआइटी के लौटने के बाद कुछ ग्रामीण और प्रतिनिधि मानपुर थाना पर आए। एसआइटी के अफसर जांच के बाद इंदौर शहर लौट आए। शनिवार को टीम रायकुंडा कार्यक्रम के मंचासिन नेताओं से चर्चा कर सकती है।

Read more : भारत में आतंकवादी भेजने वाला आज खुद धमाकों से दहल रहा

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.