పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Railway : अब 200 ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले बनेंगे

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 15, 2025 • 11:55 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शताब्दी, वंदे भारत, भोपाल एक्सप्रेस समेत 200 ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) अब 8 घंटे पहले तैयार हो जाएंगे। इसका फायदा वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को मिलेगा।

मध्य प्रदेश से रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। आज यानी 15 जुलाई 2025 से 200 ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट अब 8 घंटे पहले तैयार हो जाएंगे। इनमें शताब्दी, वंदे भारत, भोपाल एक्सप्रेस (Bhopal Express) समेत 200 ट्रेने शामिल हैं। अब यात्री पहले जानकारी मिलने से विकल्प तलाश कर यात्रा कर सकेंगे। आपको बता दें कि आज से पहले 4 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता था।

दरअसल, भोपाल मंडल समेत पश्चिम मध्य रेलवे में 16 जुलाई से 8 घंटे (Eight Hours) पहले रिजर्वेशन चार्ट जारी हो जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे में अब ट्रेन के प्रस्थान समय से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट जारी किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपने टिकट की कन्फर्मेशन स्थिति के बारे में पहले से पता चल सकेगा।

वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस नए नियम से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बेहतर ढंग से बनाने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था से यात्रियों को पहले से टिकट कन्फर्म या नहीं पता चल सकेगा। ट्रेनों की आरक्षण सूची 15-16 जुलाई की रात 12 बजे जारी हो जाएगी। वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।

भारतीय रेलवे में कितने जोन हैं?

भारतीय रेलवे माल और यात्रियों का कुशलतापूर्वक परिवहन करता है। भारतीय रेलवे में लगभग 17 रेलवे ज़ोन हैं, जो देश भर के 68 मंडलों को सेवा प्रदान करते हैं। रेलवे ज़ोन की स्थापना सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के सुचारू संचालन को बनाए रखने और सुगम बनाने के लिए की जाती है।

भारत में प्रतिदिन कितनी ट्रेनें चलती हैं?

वर्तमान में, भारतीय रेलवे 13,000 से अधिक यात्री रेलगाड़ियों का संचालन करती है, जिनमें 4,111 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियाँ, 3,313 यात्री रेलगाड़ियाँ और 5,774 उपनगरीय रेलगाड़ियाँ शामिल हैं।

Read more : Bengaluru : ऑटो से सफर करना होगा महंगा, नए रेट ने बढ़ाई चिंता

# Bhopal Express news # Bhopla Mandal news # Breaking News in hindi # Hindi news # Latest news # Railway news # Reservation Chart news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.