పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar : जल्द शुरू होगी ऑनलाइन ई-स्टाम्प की सुविधा, रजिस्ट्री होगी आसान

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 7, 2025 • 11:02 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पटना। अब किरायानामा, ऋण एकरारनामा, बैंक गारंटी (Bank Gurantee) या जमीन की रजिस्ट्री जैसे दस्तावेजों के लिए भौतिक स्टाम्प पेपर (Stamp Paper) खरीदने की झंझट खत्म होने वाली है। बिहार सरकार जल्द ही ई-स्टाम्प सिस्टम (E-Stamp Paper) शुरू करने जा रही है, जिससे लोग 24 घंटे ऑनलाइन निश्चित राशि का भुगतान कर डिजिटल स्टाम्प हासिल कर सकेंगे।

एनईएसएल से होगा करार

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग जल्द ही नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (NESL) के साथ समझौता करेगा। इसके बाद आवेदकों को ऑनलाइन भुगतान करते ही डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त स्टाम्प दस्तावेज मिल जाएगा।

घर बैठे मिलेगी सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने पर लोगों को स्टाम्प खरीदने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक एनईएसएल पोर्टल पर जाकर स्टाम्प राशि का भुगतान करेंगे और तुरंत ही उन्हें डिजिटल बैंक गारंटी या दस्तावेज मिल जाएगा। यह दस्तावेज कानूनी रूप से स्टाम्प पेपर के बराबर मान्य होगा।

दूसरे राज्यों में पहले से लागू

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में पहले से ही डिजिटल डॉक्यूमेंट एक्जीक्यूशन (DDE) लागू है। इन राज्यों में यह सुविधा गवर्नमेंट रिसीट अकाउंटिंग सिस्टम (GRAS) के माध्यम से उपलब्ध है।

विभागों को भी मिलेगा फायदा

नई प्रणाली से आम जनता के साथ-साथ राज्य के विभिन्न विभागों को भी लाभ होगा। सभी विभागों में पहले से ही इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी अनिवार्य है, अब ई-स्टाम्प व्यवस्था से यह प्रक्रिया और सरल हो जाएगी

ई स्टांप का मतलब क्या होता है?

इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्पिंग या ई-स्टाम्पिंग, सरकारी गैर-न्यायिक स्टाम्प शुल्क का इलेक्ट्रॉनिक रूप से भुगतान करने की एक विधि है। पहले, संपत्ति पंजीकरण के लिए स्टाम्प शुल्क उप-पंजीयक कार्यालय में जाकर स्वयं जमा करना पड़ता था। ई-स्टाम्प पेपर प्रक्रिया के साथ, अब अधिकांश कार्य ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

Read More :

https://hindi.vaartha.com/tax-will-have-to-be-paid-on-social-media-and-yo-tube-earnings/national/60114/

# E-stamp paper news # Stamp paper news #Bank Gurantee news #Bihar News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.