Operation Sindoor 2.0 : चीन और तुर्किये के समर्थन से पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली गतिविधियां कर रहा है, जिसके चलते भारत को एक बार फिर सख्त सैन्य कार्रवाई करनी पड़ सकती है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दुश्यंत सिंह ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान बार-बार तनाव बढ़ा रहा है और ऐसे हालात में ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
वर्तमान में सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (CLAWS) के डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्यरत दुश्यंत सिंह ने गुजरात स्थित साउथवेस्टर्न एयर कमांड मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए संघर्षविराम समझौते का पाकिस्तान लगातार उल्लंघन कर रहा है।
Read also : Kolkata stadium vandalism : कोलकाता में मेसी कार्यक्रम में हंगामा फैंस को एक झलक भी नहीं मिली
उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर कोई अंत नहीं था, बल्कि (Operation Sindoor 2.0) युद्ध रणनीति के एक नए अध्याय की शुरुआत थी। भविष्य में भी दुश्मनों के साथ टकराव से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए जितनी जल्दी तैयारी हो, उतना बेहतर होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि 1971 के युद्ध के बाद पहली बार भारतीय थल, जल और वायु सेनाओं ने इतनी मजबूत समन्वय के साथ काम किया।
दुश्यंत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत विरोधी दुष्प्रचार से निपटने में कमजोरी की ओर भी इशारा किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी नेटवर्क पर साइबर हमले सात गुना तक बढ़ गए थे। केवल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ही लगभग 40 करोड़ साइबर हमले दर्ज किए गए।
उन्होंने कहा कि साइबर खतरों और गलत सूचना से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यापक उपयोग जरूरी है। साथ ही उन्होंने रक्षा क्षेत्र के लिए जीडीपी का कम से कम 3 प्रतिशत बजट आवंटित करने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की सिफारिश की।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :