పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Prime Minister Rishi Sunak:’हमारा दिल टूट गया है’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले ऋषि सुनक

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 24, 2025 • 10:08 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि पीड़ितों के दुखों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। हम भारत के साथ खड़े हैं।

लंदन पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत ने पूरे देश को गुस्से से भर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया से भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है, “पहलगाम में हुए बर्बर हमले ने नवविवाहितों, बच्चों और खुशियां चाहने वाले परिवारों की जिंदगी छीन ली है। उनके लिए हमारा दिल टूट गया है। शोक मना रहे लोगों को पता है कि ब्रिटेन उनके दुख और एकजुटता में उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद कभी नहीं जीतेगा। हम भारत के साथ खड़े हैं।”

‘भारत के साथ है अमेरिका’

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नें आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के साथ बातचीत की थी। ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य हमला बताया है। ट्रंप ने हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।’’

‘इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की थी। पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग की बात दोहराई है।

भारत के साथ है इजरायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि वह ‘‘इस बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।’’

जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा था कि वह पहलगाम में आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और भारतीय लोगों के प्रति एकजुटता जताई है।

वहीं, आपको बता दें कि पहलगाम हमले के विरोध में पूरे भारत में प्रोटेस्ट हो रहा है। इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं। इस समय हर किसी के मन में एक ही बात है कि आखिर कब इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में शायद यह पहला मौका है, जब वह विदेश का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौटे हैं। यह संकेत बता रहा है कि देश में अगले कुछ घंटे में बड़ा होने वाला है।

red:more: Alia Bhatt :ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।


#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.