పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Pahalgam: हमले में शामिल आतंकी आसिफ के घर को उड़ाया, आदिल के घर चला बुलडोजर

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 25, 2025 • 9:51 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

 पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख का घर देर रात ब्लास्ट में उड़ा दिया गया। बताया जाता है कि सेना, सीआरपीएफ और पुलिस का दस्ता आसिफ के घर पहुंचा था। जांच में कुछ विस्फोटक मिले जिन्हें डिफ्यूज करने लिए ब्लास्ट किया गया।

 पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया है। उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

तलाशी के दौरान बक्से में मिली बैटरी और तार

जानकारी के मुताबिक देर रात भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ CRPF का दस्ता आसिफ़ शेख़ के त्राल वाले घर पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान एक बक्से के अंदर तार और बैटरी नुमा कुछ दिखाई दे रहा था। उसे कंट्रोल एक्सप्लोजन के साथ डिफ्यूज किया गया और उसी दौरान तेज धमाका हुआ जिससे आसिफ शेख घर मिट्टी में मिल गया। किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है, क्योंकि इलाके को खाली करा दिया गया था और आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया था। जानकारी के मुताबिक 42 आरआर की इंजीनियर्स टीम द्वारा पुष्टि के बाद इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 

आतंकी आदिल का घर भी ध्वस्त किया

उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी का घर भी ध्वस्त कर दिया गया है। माना जाता है कि वह पहलगाम हमले में शामिल था । आदिल ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी ट्रेनिंग ली थी। वह पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था।

एलओसी पर गोलीबारी

उधर, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह गोलीबारी की।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशान बनाया और 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए गए हैं। सिंधु जल समझौता रोक दिया गया है, वीजा रद्द कर दिए हैं और राजनियकों को भारत से वापस जाने को कहा गया है। 

red:more: पुलिस ने की पहलगाम हमले में शामिल 2 पाकिस्तानी और एक स्थानीय की पहचान, स्केच जारी

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.