పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Pahalgam : क्रिया की प्रतिक्रिया होगी, पाकिस्तान को सबक नया भारत सिखाएगा: शिंदे

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 23, 2025 • 5:02 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जताया शोक

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट हुए आतंकवादी हमले को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर शोक व्यक्त किया है। कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन पर हुए आतंकवादी हमले में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।

महाराष्ट्र के कुछ पर्यटकों पर भी आतंकवादियों ने किया हमला : शिंदे

पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार देर रात पार्टी के एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ पर्यटकों पर भी आतंकवादियों ने हमला किया।

सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की कोशिश

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उन्होंने प्रगति जगताप नाम की एक लड़की से बात की, जिसने बताया कि उसके पिता और चाचा को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार राज्य के पर्यटकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की वर्दी में आए आतंकवादी

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने बताया कि वे (आतंकवादी) पुलिस की वर्दी में आए और उसके पिता और चाचा का नाम और धर्म पूछा…यह कायरों द्वारा किया गया हमला है।’’

भारतीय जवान खत्म करेंगे खेल

शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल पाकिस्तान ने शुरू किया है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि इसे भारतीय जवान खत्म करेंगे।

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.