పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Pakistan: नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 26, 2025 • 9:40 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

24 घंटे में दूसरी बार LoC पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब उसने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है।

भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल, 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने भी इसका जवाब दिया है। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सेना ने पाक द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन करने का उचित जवाब दिया है। श्रीनगर में मौजूद रक्षा अधिकारी ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को, कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत हथियारों से ही उचित जवाब दिया।

शुक्रवार को भी किया सीजफायर का उल्लंघन

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की थी। भारतीय सेना के जांबाजों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। हालांकि, इस पर पाकिस्तानी गोलीबारी और भारतीय प्रतिक्रिया पर भारतीय सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसले

पहलगाम आतंकी हमले से सीमा पार संबंधों के मद्देनजर भारत ने बुधवार को कई दंडात्मक उपायों का एलान किया। पाकिस्तान के विरुद्ध लिए गए फैसलों में 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी भूमि-सीमा क्रॉसिंग को बंद करना इत्यादि शामिल है।

पाकिस्तानी नागरिक को इस रास्ते (अटारी) से जाने के लिए 1 मई तक का समय दिया गया है। पाकिस्तान के नागरिक अब भारत नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया है। इन नागरिकों के वीजा भी रद कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात पाकिस्तानी डिफेंस एडवाइजर्स को भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। दोनों हाई कमीशन में तैनात कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 किए जाने का फैसला लिया गया है।

red:more: Pakistani: तेलंगाना में मौजूद पाकिस्तानियों को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.