ब्रिज के पास विस्फोट
Panama bridge explosion : सेंट्रल अमेरिका के पनामा सिटी में ‘ब्रिज ऑफ अमेरिका’ के पास बड़ा विस्फोट हुआ। ला बोका इलाके में स्थित ईंधन भंडारण केंद्र के पास एक टैंकर ट्रक में आग लगने से यह हादसा हुआ।
आग के बीच से गुजरती गाड़ियां
टैंकर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें आसमान तक उठने लगीं। इस दौरान ब्रिज पर चल रही गाड़ियां आग के बीच से गुजरती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अन्य पढ़े: Bihar- 16 अप्रैल से चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन, आसान होगी चारधाम यात्रा
एक की मौत
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग (Panama bridge explosion) घायल बताए जा रहे हैं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने ब्रिज की संरचना की जांच के बाद ही ट्रैफिक शुरू करने का फैसला किया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :