పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News: हैंडपंप से पानी की जगह निकल रहा पेट्रोल, देखें वीडियो

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 25, 2025 • 3:02 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के अंबरगढ़ गांव में एक अजीबोगरीब और खतरनाक मामला सामने आया है. यहां लोगों के घरों में लगे हैंडपंपों और नलों से पानी की जगह पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकलने लगा. जैसे ही ग्रामीणों को इस बात का शक हुआ, उन्होंने पानी में आग लगाकर देखा और वो तुरंत जल उठा.

नल के पानी से आई पेट्रोल जैसी गंध

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नल के पानी में अजीब सी गंध आ रही थी. कई लोगों ने देखा कि पानी में झाग और चमक है, जो पेट्रोल जैसी लग रही थी. जब इसे आग के पास ले जाकर परखा गया, तो उसमें आग लग गई. इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

प्रशासन से शुद्ध पेयजल की मांग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अब गांव के लोगों को अपनी और अपने बच्चों की सेहत की चिंता सता रही है. उन्होंने प्रशासन से तुरंत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल जांच की मांग की है. गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन से पानी आता है, लेकिन अब उस पर सवाल उठने लगे हैं

डीएम ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विभागों- जिला पूर्ति अधिकारी, आबकारी विभाग, जल निगम ग्रामीण, अग्निशमन विभाग और भूगर्भ वैज्ञानिकों को तत्काल स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए हैं. प्रशासन अब यह जानने की कोशिश में जुटा है कि आखिर पानी की जगह पेट्रोलियम जैसा पदार्थ कहां से और कैसे आ रहा है.

ये भी हो सकती है वजह

गांव की लोकेशन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के करीब है. आशंका जताई जा रही है कि कहीं पास में कोई पेट्रोलियम टैंक या पाइपलाइन लीक हो सकती है, जिसका असर भूमिगत जल स्रोतों पर पड़ा हो. विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने तक गांव में वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है.

Read more : ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर, बोले पीएम मोदी

# Paper Hindi News # Up #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.