పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Maharashtra: सुरक्षा और हिंदुत्व के रखवाले हैं पीएम मोदी : शिंदे

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 17, 2025 • 2:45 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ठाणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व की विचारधारा को खुलकर आगे बढ़ाने वाले नेता हैं और उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटता है।

पीएम मोदी जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं, छिपकर नहीं

शिंदे ने कहा, पीएम मोदी जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं, छिपकर नहीं। आज पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर दिए गए, आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। आज दुनिया ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखी है।

पूरा देश हमारी सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है

पूरा देश हमारी सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। शिंदे ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह इंडिया गठबंधन नहीं, इंडी गठबंधन है। यह पहले ही बिखर चुका है। जब यह गठबंधन भारतीय सेना पर सवाल उठाता है, तो यह देशहित में नहीं है। ऐसी राजनीति निंदनीय है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता अब जागरूक है और वह जानती है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए कौन खड़ा है। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और सरकार की दृढ़ता की सराहना की और विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।

Read more : मेट्रो के किराए में हुआ 25% का इजाफा

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.