Latest News : PM मोदी ने अपने आवास पर कदम्ब का पौधा लगाया

Read Time:  1 min
PM Modi
PM Modi
FONT SIZE
GET APP

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा भेंट किया गया था यह विशेष पौधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हाल ही में अपने आधिकारिक आवास पर कदम्ब का पौधा रोपा। यह पौधा उन्हें ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया था। इस प्रतीकात्मक उपहार के जरिए दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का संकेत मिलता है

कदम्ब वृक्ष: सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व

कदम्ब का वृक्ष (Kadamba tree) भारत में विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व रखता है। इसे भगवान श्रीकृष्ण से भी जोड़ा जाता है और यह भारतीय जैव विविधता का एक अभिन्न हिस्सा है।

  • यह वृक्ष मानसून के दौरान खिलता है
  • पर्यावरण को शुद्ध करता है
  • पक्षियों और मधुमक्खियों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने आज अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदम्ब का एक पौधा लगाया। यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से एक विशेष उपहार के तौर पर भेजा गया था। यूके के राजा चार्ल्स तृतीस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके लिए यह पौधा उपहार के तौर पर भेजा था। यह पौधा मित्रता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

किंग चार्ल्स ने क्यों भेजा कदम्ब का पौधा?

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन ने लिखा- ‘‘महामहिम महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को दिया था पौधा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi भी किंग चार्ल्स को पौधा भेंट कर चुके हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने बीते जुलाई महीने में ब्रिटेन की यात्रा की थी। तब उन्होंने इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स से मुलाकात की थी और उन्हें एक पौधा भेंट किया था।

पीएम मोदी ने कौन सा पौधा दिया था?

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डेविडिया इनवोलुक्रेटा ‘सोनोमा’ प्रजाति का पौधा भेंट किया था। इस पौधे को आम तौर पर ‘सोनोमा डव ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है। सोनोमा डव ट्री को एक सजावटी पेड़ के तौर पर जाना जाता है जिसमें कम समय में ही काफी फूल खिलते हैं। डेविडिया इनवोलुक्रेटा प्रजाति के पौधों को खिलने में 10 से 20 साल तक का समय लग जाता है। हालांकि, सोनोमा समय से पहले विकसित होने वाली किस्म है। इस पौधे को लगाए जाने के 2 से 3 साल के भीतर ही फूल खिलने लगते हैं।

क्या कदम का पेड़ घर में लगा सकते हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कदंब के पेड़ को घर में दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। आप घर के बाहर लगा सकते हैं, इसके साथ ही कदंब के पेड़ को अशोक के पेड़ के पास लगाना भी शुभ माना जाता है।

कदंब का पेड़ कृष्ण के लिए क्यों प्रिय है?

भगवान कृष्ण का आराध्य कदंब वृक्ष प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण अक्सर इसके सुगंधित फूलों के नीचे विश्राम करते थे और राधा को संगीत सुनाते थे। हिंदू संस्कृति में, इस वृक्ष को एक दिव्य उपहार माना जाता है, जो प्रेम और ईश्वर और नश्वर के बीच पवित्र बंधन का प्रतीक है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।