పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar : पटना में 29 मई को फिर होगा पीएम मोदी का शानदार रोड शो

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 24, 2025 • 1:06 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं. इस बार उनका बिहार में 2 दिनों का दौरा होने वाला है. खास बात यह है कि, दूसरी बार पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो होगा. इस दौरान जगह-जगह पीएम मोदी पर फूलों की बारिश की जाएगी. वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे.

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से बिहार दौरा होने वाला है. इस बार पीएम मोदी का दो दिनों का बिहार दौरा होगा. जिसकी तैयारी तमाम बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जोर-शोर से की जा रही है. इस दौरान वे हजारों करोड़ की योजनाओं का तोहफा भी देंगे. वहीं, इस बार का पीएम मोदी का दौरा खास इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि राजधानी पटना में उनका दूसरी बार भव्य रोड शो होने वाला है. बता दें कि, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की ओर से पूरी जानकारी दी गई है. 

खास बातें

पटना में होगा भव्य रोड शो

दिलीप जायसवाल की ओर से बताया गया कि, पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है. 29 मई को पीएम पटना आएंगे और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद पीएम मोदी बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. तो वहीं, पटना में जब बीजेपी कार्यालय पीएम मोदी जायेंगे, तो इस दौरान उनका शानदार रोड शो होगा. जगह-जगह महिलाएं उनका आरती करेंगी. उन पर फूलों की बारिश की जाएगी तो वहीं रोड के दोनों साइड से बीजेपी के नेता पीएम मोदी का स्वागत भी करेंगे.

बीजेपी ऑफिस में करेंगे बैठक

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि, अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करने के लिए बिक्रमगंज जाएंगे. हालांकि, पटना में उनका दौरा बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि, बीजेपी ऑफिस में पीएम मोदी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ये जानने की कोशिश करेंगे कि, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर किस तरह से कार्य को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी का इस बार का दौरा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बेहद खास माना जा रहा है.  

Read more : भाजपा नेता की अनोखी मांग – दो से अधिक संतान पैदा करने वालों को न हो वोट का अधिकार

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Bihar #Breaking News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews pm modi trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.