పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Assam : पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 14, 2026 • 11:16 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

क्या है कुमार भास्कर वर्मा सेतु?

कुमार भास्कर वर्मा सेतु असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना एक महत्वपूर्ण रेल–सड़क पुल है। यह पुल रणनीतिक, आर्थिक और परिवहन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले इस क्षेत्र में आवागमन के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब सीधी कनेक्टिविटी से समय और दूरी दोनों की बचत होगी।

कुमार भास्कर वर्मा सेतु (Bhaskar Verma Bridge) गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा। 6 लेन वाला ये पुल न सिर्फ गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम कर देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Modi) शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे पर मोरन में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। ये पिछले तीन महीने में पीएम मोदी का तीसरा असम दौरा होगा। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। प्रधानमंत्री आज भारतीय वायुसेना के C-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ जाएंगे, जहां वे 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 4.2 किलोमीटर लंबी सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री गुवाहाटी में 3000 करोड़ रुपये की लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे।

गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा कुमार भास्कर वर्मा सेतु

कुमार भास्कर वर्मा सेतु गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा। 6 लेन वाला ये पुल न सिर्फ गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम कर देगा। इस पुल से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना आधुनिक टेक्नोलॉजी वाला ये पुल भूकंप के झटकों को झेल सकता है।

अन्य पढ़े: National- किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसलों की रखवाली करेगा रोबोट

इस पुल को बनाने में लगभग 3030 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसके नीचे से नाव और छोटी शिप का भी आवागमन होगा। विश्व स्तरीय सुरक्षा फीचर्स से लैस ये पुल में हाई परफॉर्मेंस स्टे केबल का भी इस्तेमाल किया गया है, जो न सिर्फ इसे खूबसूरत बनाता है बल्कि लंबी अवधि तक मजबूती प्रदान करने का भी भरोसा देता है। 

असम को कई और सौगात देंगे पीएम मोदी

इसके अलावा, पीएम मोदी निकटवर्ती लचित घाट से IIM-गुवाहाटी के अस्थायी परिसर और एआई सक्षम ‘हाइपरस्केल डेटा’ सेंटर का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि आईआईएम-गुवाहाटी के उद्घाटन से असम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा और उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जिनमें अगली पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आईआईटी, आईआईएम, एम्स और अन्य सभी अग्रणी संस्थान होंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लिए 100 ईवी को भी रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखकर असम में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।

अन्य पढ़े:

#AssamDevelopment #BrahmaputraBridge #InfrastructureGrowth #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.