Mamata Banerjee : PM मोदी ने ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई

Read Time:  1 min
मोदी
मोदी
FONT SIZE
GET APP

राजनीतिक मतभेदों के बीच सौहार्द का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई संदेश भेजा।

प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश

अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना- प्रधानमंत्री मोदी (PM) ने अपने संदेश में ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने उनके सार्वजनिक जीवन के लिए भी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता (Mamata) सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी से क्या कहा है

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने X पर लिखा- “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, 14 जनवरी के बाद 9 नए चेहरों की हो सकती है एंट्री

ममता बनर्जी के बारे में जानिए

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। ममता बनर्जी तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी 7 बार की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के पर भी सेवा दे चुकी हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

डॉ. मुरली मनोहर जोशी को मिली बधाई 

पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- “आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे।”

ममता बनर्जी का इतिहास क्या है?

ममता बनर्जी (जनम 5 जनवरी 1955) एगो कवी, चित्रकार, आ भारतीय राजनीतिक नेता बाड़ी जे वर्तमान में पच्छिम बंगाल के मुख्यमंत्री आ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्षा बाड़ी। इनके ममता दीदी भा दीदी के नाव से भी जानल जाला। बंगाल के राजनीति के अलावा ई भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेल मंत्री भी रह चुकल बाड़ी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।