वैशाली में एक महिला की लाश जलती चिता बुझाकर पुलिस ले गई। मृत महिला के घर वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने पहले जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वो बच गई तो अस्पताल में जहर का इंजेक्शन दिलवाकर मार दिया गया। फिर गंडक नदी के किनारे आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंच गए।
पुलिस ने जलती चिता को कब्जे में लिया, लेकिन सिर्फ हडि्डयां बचीं थीं। मृतका की पहचान (Khushboo Kumari) खुशबू कुमारी (20) के रूप में हुई है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव की है।
मायके वालों ने पति, सास-ससुर, देवर समेत 7 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर को श्मशान घाट से ही गिरफ्तार कर लिया है।
2 साल पहले हुई थी शादी
खुशबू की शादी करीब दो साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से पिरापुर के (Ravi Kumar) रवि कुमार से हुई थी। खुशबू के भाई रोशन कुमार ने बताया कि शादी के शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने और शव गायब करने की धमकी दी जाती थी।
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फिर अस्पताल ले गए

चिता से हड्डियां निकालती पुलिस और एफएसएल की टीम।
मृतका के भाई और मां ने आरोप लगाया कि 19 मार्च को दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट की, फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर खुशबू के ऊपर डाल दिया। इसके बाद आग लगा दी। वारदात के बाद ससुराल पक्ष ने घटना को छिपाने के लिए उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अन्य पढ़े: National- जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
खूशबू के भाई का आरोप है, ‘ससुराल वालों ने इलाज के दौरान जहर का इंजेक्शन दिलवाकर मेरी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद बिना मायके वालों को सूचना दिए गंडक नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया।
हमलोगों को खबर मिली तो हमने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही हमलोग पहुंचे ही ससुरालवाले अधजला शव छोड़कर फरार हो गए।’
15 दिन पहले खुशबू 40% जल गई थीः पड़ोसी
रवि राज के पड़ोसी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘रविराज शराबी है और पेशे से ट्रक चालक है। शराब के नशे में पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था, पत्नी की पिटाई भी करता था। आवाज सुनकर जब उसे समझाने जाते थे तो मुझसे भी गाली-गलौज करने लगता था। इस वजह से उससे उतना मतलब नहीं रखते है।’
‘आज से 15 दिन पहले पत्नी के साथ मारपीट की थी, फिर थोड़े ही देर में चिल्लाने की आवाज आई थी। जब लोग जमा होने लगे तो पत्नी को अस्पताल ले गया, पत्नी 40% जल गई थी। फिर जब लड़की वालो को पता चला तो इलाज कराने का आश्वासन देकर पुलिस से शिकायत नहीं करने को लेकर दबाव बनाया गया था, इलाज चल ही रहा था लेकिन आज मालूम चला कि मौत हो गई है।’
अन्य पढ़े: