పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Politics : आप के विधायक ने छोड़ा सरकार के साथ, जानिए वजह

Author Icon By digital
Updated: June 15, 2025 • 5:23 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आप के विधायक ने अरविंद केजरीवाल को किया याद

शनिवार को जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ी घटना हुई। यहां के डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के इकलौते विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। समर्थन वापस लेते हुए मलिक ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल की भी याद दिलाई। मेहराज के सरकार से समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह भी सामने आई है। मलिक ने शनिवार को उमर अब्दुल्ला सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए समर्थन वापस लिया। इससे पहले शुक्रवार को मलिक यह फैसला लिया था, हालांकि, इसकी घोषणा उन्होंने शनिवार को की है। आइए जानते हैं मेहराज मलिक के समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह।

उमर सरकार से आप विधायक ने वापस लिया समर्थन

मेहराज ने अब्दुल्ला सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही अब गठबंधन वाली उमर अब्दुल्ला की सरकार में एक विधायक की संख्या कम हो गई है। सरकार से समर्थन वापस लेने वजह भी सामने आई है। खुद मलिक ने बताया कि उनके समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह उमर अब्दुल्ला खुद हैं। क्योंकि इस सरकार ने आज से 9 महीने पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों से जो वादा किया था, वो निभा नहीं पा रही है। मलिक ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार प्रदेश की जनता के लिए कुछ कर नहीं सकती ऐसा नहीं है, बल्कि वो कुछ करना ही नहीं चाहती है।

आप विधायक ने नेता की दिलाई याद

शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मेहराज मलिक ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया और अपने नेता की भी याद दिलाई। अरविंद केजरीवाल की पहली सरकार की याद दिलाते हुए मेहराज ने कहा कि उनके नेता ने अपने हिसाब से सरकार ना चला पाने के कारण 49 दिन में इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उमर अब्दुल्ला सरकार पिछले 9 महीने से सत्ता में है, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं। मेहराज ने कहा- ऐसा नहीं है कि उमर अब्दुल्ला जनता के लिए कुछ कर नहीं सकते, बल्कि वो कुछ करना ही नहीं चाहते। मेहराज ने कहा कि सेवा के लिए बहाने नहीं, चाह की जरूरत होती है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper AAP breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.