పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Prateek Yadav Death News : प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 13, 2026 • 4:02 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं

प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी घर पहुंचीं। माहौल बेहद भावुक नजर आया और परिवार गहरे दुख में दिखाई दिया।

लखनऊ: दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का आज निधन हो गया। वह 38 साल के थे। उनके पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से घर लाया गया है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी घर पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि प्रतीक यादव की जब मौत हुई, तब उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं। वह असम से लखनऊ पहुंची हैं।

कब होगा अंतिम संस्कार?

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपरा घाट (Pipra Ghat) पर होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। 

डिंपल यादव और शिवपाल यादव प्रतीक के घर पहुंचे

प्रतीक का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव भी प्रतीक के घर पर पहुंच गए हैं। प्रतीक की भाभी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी प्रतीक के घर पहुंची हैं। प्रतीक के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है और सपा नेताओं का प्रतीक के घर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया शव

प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया था। वह घर में अचेत पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद 4 डॉक्टरों ने प्रतीक का पोस्टमार्टम किया था और इसकी वीडियोग्राफी भी हुई थी। अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस गए थे।

अन्य पढ़े: Puducherry- एन रंगासामी पांचवीं बार बने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री, दो मंत्रियों ने भी ली शपथ

सीएम योगी श्रद्धांजलि देने जाएंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने जाएंगे।

प्रतीक की मौत पर अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा, “मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वे अपनी हेल्थ और फिटनेस के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे (प्रतीक) लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; हम उपलब्ध सभी कानूनी रास्तों का अनुसरण करेंगे।”

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #PrateekYadav #AparnaYadav #LastRites #RIPPrateekYadav

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.