चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने पटना में की समीक्षा बैठक
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने शुक्रवार को पटना में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों, कानून-व्यवस्था और मतदाता सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सभी वर्गों की भागीदारी से होने चाहिए चुनाव
खास तौर पर पटना जिले की चुनाव तैयारियों पर फोकस किया गया। विवेक जोशी ने कहा कि बिहार में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सभी वर्गों की भागीदारी से होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों, खासकर युवाओं और दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। चुनाव आयोग ने चिंता जताई कि 18-19 साल के युवाओं की संख्या बिहार में करीब 64 लाख है, लेकिन अब तक केवल 8,08,857 युवा ही वोटर के रूप में पंजीकृत हुए हैं।
केवल 56.28% रहा था लोकसभा में बिहार का मतदान प्रतिशत
इस स्थिति को सुधारने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। जोशी ने यह भी कहा कि 2019 के लोकसभा Election में बिहार का मतदान प्रतिशत केवल 56.28% रहा था, जो राष्ट्रीय औसत 66.10% से काफी कम है। इसलिए इस बार पंचायत स्तर तक जागरूकता बढ़ाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। बिहार में इस समय कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.80 करोड़ है। इनमें से 7,69,046 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 5,91,347 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं।
वैशाली में चुनाव व्यवस्था की करेंगे जमीनी समीक्षा
राज्य में कुल 77,895 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। Election आयुक्त ने सभी केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विवेक जोशी चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्वी चंपारण के मोतिहारी, पश्चिमी चंपारण के बेतिया, और वाल्मीकि नगर का दौरा भी करेंगे। रविवार को वह एसएसबी अधिकारियों से मिलेंगे और सोमवार को वैशाली में Election व्यवस्था की जमीनी समीक्षा करेंगे। इस दौरे के जरिए Election आयोग बिहार में पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सभी की भागीदारी वाले Election कराने के संकल्प को दोहरा रहा है।
- Chennai gas cylinder : चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत
- Four states election : चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित
- Assam elections 2026 : असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी
- Indian lpg ships : हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें
- Netanyahu death rumours : नेतन्याहू मौत की अफवाह, ईरान की चेतावनी