Latest Hindi News : भाजपा नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By Anuj Kumar | Updated: September 30, 2025 • 12:53 PM

नई दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे असाधारण नेता थे, जिन्हें लोगों की समस्याओं की गहरी समझ थी। उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

दिल्ली भाजपा ने दी पुष्टि

दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी का श्रद्धांजलि संदेश

पीएम मोदी ने भी विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विजय कुमार मल्होत्रा जी एक असाधारण नेता थे, जिन्हें लोगों की समस्याओं की गहरी समझ थी। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें उनके संसदीय योगदानों और संगठनात्मक क्षमता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।”

राजनीतिक जीवन और योगदान

विजय कुमार मल्होत्रा लंबे समय तक भाजपा और जनसंघ से जुड़े रहे और उन्होंने संगठन को खड़ा करने में अग्रणी भूमिका निभाई। वह दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष होने के साथ-साथ संसद में पार्टी के सशक्त प्रतिनिधि रहे।

संगठनकुशल और प्रखर वक्ता

उन्हें एक प्रखर वक्ता और संगठनकुशल नेता के रूप में जाना जाता था। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

Read More :

##Vijay Malhotra News #BJP news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Narendra Modi news #PM Modi news #Social media news