नई दिल्ली। (Narendra Modi) सोमवार को ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के जरिए तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधे सुझाव लेना है।यह कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और राज्य के विकास से जुड़े अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Narendra Modi ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि वे 13 अप्रैल की शाम को पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना भी की।
DMK सरकार पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने राज्य में डीएमके सरकार (DMK Government) के कामकाज को उजागर किया है और एनडीए के विकास एजेंडे को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया है।
नमो ऐप से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक कार्यकर्ता नमो ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। पार्टी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें भाग लेने की अपील की है, ताकि जमीनी स्तर पर संवाद को बढ़ावा मिल सके।
सिलीगुड़ी रोड शो की तस्वीरें भी साझा
इसी बीच, (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुए अपने रोड शो की तस्वीरें भी साझा कीं और इसे “15 किलोमीटर का बेमिसाल स्नेह” बताया।
Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी
विकास और युवाओं के लिए अवसर का भरोसा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार स्थानीय विकास के मुद्दों को सुलझाने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेगी।
Read More :