పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar: दरभंगा में रोका गया राहुल गांधी का काफिला

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 15, 2025 • 1:53 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दरभंगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे पर विवाद गहराता जा रहा है. दरभंगा पहुंचने के बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ आंबेडकर छात्रावास की ओर निकले, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खानकाह चौक के पास काफिले को रोका गया है.

छात्रावास के आसपास धारा 163 लागू है

हालांकि, एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशासन ने राहुल गांधी को बताया है कि आंबेडकर छात्रावास के आसपास धारा 163 लागू है. ऐसे में वहां ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम नहीं हो सकता है. इधर आंबेडकर छात्रावास के पास राहुल गांधी का मंच बना हुआ है और कई छात्र तथा कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम कराने पर अड़े हुए हैं. काफिला रोकने के बाद राहुल गांधी गाड़ी से उतर कर पैदल ही अंबेदकर छात्रावास की ओर निकल पड़े हैं.

राहुल पहुंचे आंबेडकर छात्रावास

राहुल गांधी के साथ -साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी चल रहे थे. इस दौरान वहां व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए. आखिरकार प्रशासन के रोक के बावजूद राहुल गांधी आंबेडकर छात्रावास पर पहुंच ही गए. आंबेडकर छात्रावास के पास पहले ही छात्र और कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. इससे पूर्व बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी दरभंगा एयरपोर्ट से लनामिवि परिसर स्थित डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम पहुंचे थे. वहां से वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल आंबेडकर छात्रावास की ओर रवाना हुए, पर खानकाह चौक पर प्रशासन ने उनके काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पैदल ही आंबेडकर छात्रावास की ओर रवाना हो गए.

पटना में राहुल गांधी देखेंगे यह फिल्म

दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद के बाद कांग्रेस सांसद बिहार की राजधानी पटना में चर्चित फिल्म ‘फुले’ देखेंगे. राहुल गांधी यह फिल्म दलित वर्ग के लोगों और सिविल सोसायटी के लोगों के साथ देखेंगे. हालांकि, अभी दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर विवाद हो गया है. आबंडेकर छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है.

पुलिस दलित छात्रों से बर्बरता कर रही

दरभंगा अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी की ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की अनुमति नहीं देने और पुलिस के पहरा को कांग्रेस ने दमनकारी रवैया बताया है. पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे ने सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस वहां दलित छात्रों के साथ बर्बरता कर रही है. मधुबनी, समस्तीपुर से दरभंगा आ रहे छात्रों को रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.

Read more : Up Cabinet : कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.