అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

OBC के लिए दूसरे अंबेडकर साबित होंगे राहुल गांधी! – उदित राज 

Author Icon By digital
Updated: July 26, 2025 • 5:07 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तेलंगाना में राज्य सरकार SC और ST समुदायों के निवेशकों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है. तेलंगाना की इसी पहल को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज का एक बयान सामने आया हैं.

उदित राज ने कहा कि जिस तरह तेलंगाना सरकार SC और ST समुदायों के लिए योजना चला रही है. राहुल गांधी OBC के लिए इस तरह की योजना पूरे देश में चलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर ओबीसी राहुल गांधी के विचारों को समझेगें तो वह देश के दूसरे अंबेडकर साबित होंगे.

राहुल गांधी ने तालकटोरा स्टेडियम में भाषण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया. यह उनकी सबसे बड़ी गलती थी. उन्होंने कहा कि जो काम मैं OBC वर्ग के लिए अब तक नहीं कर पाया, उसे अब दोगुनी स्पीड से करूंगा.

‘राहुल गांधी की बातों में दूरदर्शिता’

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि तेलंगाना में डेटा इकट्ठा किया गया है जिससे पता चलता है कि कॉर्पोरेट सेक्टर में कितने एससी और एसटी निवेशक हैं और उनमें से कितनों के पास नौकरी है. उन्होंने कहा कि यही बात राहुल गांधी पूरे देश के लिए करना चाहते हैं. उनकी बातों में बहुत दूरदर्शिता है. उन्होंने कहा कि अगर हम पिछड़ों या दलितों को आगे लाएंगे तो हमारे देश में अर्थव्यवस्था बढ़ेगी. इससे समाज में मौजूद असमानता कम होगी.

‘राहुल गांधी देश के दूसरे अंबेडकर’

कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ओबीसी को सोचना पड़ेगा इतिहास बार बार प्रगति के लिए मौका नहीं देता. उन्होंने कहा कि ताल कटोरा स्टेडियम के सम्मेलन में जो बात राहुल गांधी ने कही उस पर चल पड़ें और साथ दें. उन्होंने लिखा कि अगर ओबीसी राहुल गांधी की बातों पर विचार करते हैं तो राहुल गांधी देश के दूसरे अंबेडकर साबित होंगे .

ये भी पढ़े

OBC: ये घड़ियाली आंसू नहीं, तो और क्या…, राहुल गांधी पर मायावती का तंज

breaking news Dr. Ambedkar Hindi News Hyderabad INC letest news hindi national rahul gandhi udit raj

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.