Railway- रेलवे की बड़ी योजना, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कोच संख्या बढ़ाने पर विचार

By Anuj Kumar | Updated: January 31, 2026 • 11:15 AM

नई दिल्ली । देश की पहली सेमी हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन वंदेभारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) को यात्रियों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद भारतीय रेलवे ने इसकी क्षमता बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। गुवाहाटी–हावड़ा रूट पर चल रही यह ट्रेन बेहद कम समय में यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो गई है।

यात्रियों की मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला

रेलवे का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट (Confirm Ticket) मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए वंदेभारत स्लीपर में कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार और एडवांस्ड तकनीक से लैस यह ट्रेन रेलवे की सबसे खास पेशकश मानी जा रही है।

10 दिन में ही बढ़ाने का निर्णय

रेल मंत्रालय (Railway Minister) के सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर वंदेभारत शुरू होने के महज 10 दिनों के भीतर ही इसकी क्षमता बढ़ाने का फैसला ले लिया गया। फिलहाल यह ट्रेन 16 कोच के साथ चल रही है, लेकिन भविष्य में इसे 24 कोच के साथ चलाने की योजना बनाई गई है।

पहली बार 24 कोच वाली वंदेभारत ट्रेन

यह पहली बार होगा जब वंदेभारत श्रेणी की किसी ट्रेन में 24 कोच लगाए जाएंगे। कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की कुल क्षमता में भी बड़ा इजाफा होगा।

बर्थ की संख्या में होगा बड़ा इजाफा

वर्तमान में 16 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर में सभी श्रेणियों को मिलाकर 823 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 24 कोच वाली ट्रेन में बर्थ की संख्या बढ़कर 1,224 हो जाएगी। इससे टिकट कंफर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

मेक इन इंडिया’ के तहत होगा निर्माण

रेलवे के अनुसार, 24 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया जाएगा। मौजूदा ट्रेन का ऑक्यूपेंसी रेट 100 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण रेलवे इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है।

आम यात्रियों को मिलेगा ज्यादा फायदा

बताया जा रहा है कि नई वंदेभारत स्लीपर में थर्ड एसी कोचों की संख्या अधिक रखी जाएगी, ताकि आम यात्रियों को भी इसका ज्यादा लाभ मिल सके।

डिजाइन और प्रोटोटाइप पर काम जारी

भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर के डिजाइन पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

इस ट्रेन में

जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष टॉयलेट और रैंप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More :

#Breaking News in Hindi #Coach News #Confirm Ticket News #Hindi News #ICF news #Latest news #Make in india News #Railway Minister News #Train News #Vande Bharat News