పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jobs : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकाली बंपर भर्ती, जानिए कितने पदों पर हो रही भर्ती

Author Icon By digital
Updated: June 18, 2025 • 12:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बंपर भर्ती का बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया कल यानी 19 जून से शुरू हो जाएगी। इस बार अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर 18 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी तिथि तक किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

बोर्ड ने बताया – 31 अगस्त को होगी परीक्षा

इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

जानिए क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर संबंधित योग्यता भी अनिवार्य है, जैसे DOEACC द्वारा आयोजित ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट, COPA या DPCS प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा या फिर वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित RS-CIT का प्रमाण पत्र। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा में काम करने की योग्यता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। खास बात यह है कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

बोर्ड ने बताया वेतनमान और शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार सातवें वेतनमान के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा, जो सरकारी सेवा के मानकों के अनुसार होगा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, नॉन-क्रीमीलेयर OBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Jobs latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.