नई दिल्ली/पटना। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ और तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बिहार के यात्रियों के लिए खास पहल की है। ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन (Rishikesh-Muzaffarpur Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे चारधाम यात्रा (Chhardham Yatra) पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यह विशेष ट्रेन यात्रा को अधिक आसान और सुगम बनाएगी।
कब से कब तक चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04314 योग नगरी ऋषिकेश से 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर गुरुवार और रविवार को रवाना होगी। वहीं वापसी ट्रेन नंबर 04313 मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर शुक्रवार और सोमवार को चलाई जाएगी।
रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
यह स्पेशल ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 8:15 बजे छपरा पहुंचेगी और हाजीपुर होते हुए सुबह 11:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इस दौरान यह सिवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद से होकर गुजरेगी।
यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं
इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी सेकंड और थर्ड क्लास, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल होंगे। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है।
अन्य पढ़े: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
गर्मी की भीड़ से राहत का प्रयास
गर्मी की छुट्टियों के दौरान बिहार से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या उत्पन्न होती है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से ही समर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था शुरू कर दी है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
Read More :