పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi : दिल्ली में जल्द शुरू होगा रिवर क्रूज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 12, 2026 • 4:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अब गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं

दिल्लीवासियों और पर्यटकों को जल्द ही गोवा या मुंबई जैसे समुद्री शहरों की तरह क्रूज का अनुभव मिलेगा। राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में रिवर क्रूज सेवा शुरू की जा रही है।

दिल्ली की यमुना नदी (Yamuna River) में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने वाली है. मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को एक्स पर क्रूज की फोटो शेयर कर इस प्रोजेक्ट की ताजा जानकारी शेयर की है. इससे पहले दिसंबर 2025 में क्रूज सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी

दिल्ली की यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू

यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने वाली है. दिल्ली (Delhi) के सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. पर्यटन, कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा का दावा है कि यमुना में संचालित होने वाली क्रूज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. सोमवार को मुंबई में क्रूज के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया है. जल्द ही यह क्रूज यमुना नदी में दौड़ता दिखेगा।

माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार के इस कदम से एक बार फिर यमुना नदी को लेकर राजनीतिक तेज होने वाली है. क्योंकि अभी तक यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और आप के बीच संग्राम छिड़ा हुआ था. ऐसे में यमुना नदी में क्रूज चलाने के फैसले को लेकर सरकार और आप नेताओं में तनातनी देखने को मिल सकती है. हालांकि अभी तक आप की ओर से इस मामले को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि जल्द ही आप यमुना में क्रूज चलाने को दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला बोल सकती है।

अन्य पढ़े: UP- मनरेगा बचाओ मार्च पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

कपिल मिश्रा ने एक्स पर दी प्रोजेक्ट की अपडेट

कपिल मिश्रा इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बार अपडेट दे चुके हैं. नवंबर 2025 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और अन्य अधिकारियों के साथ सोनिया विहार में निरीक्षण किया था. उस समय जेटी निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू साइन हो चुका है, जिससे यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ रही है. अब उन्होंने 12 जनवरी यानी सोमवार को दोबारा एक्स पर क्रूज की फोटो शेयर कर इस प्रोजेक्ट की ताजा जानकारी शेयर की है।

सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा क्रूज

सरकार के मुताबिक, इस क्रूज सेवा से दिल्लीवासियों को गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे यमुना पर ही क्रूज का आनंद ले सकेंगे. ये क्रूज सेवा सोनिया विहार (वजीराबाद बैराज क्षेत्र) से जगतपुर (शनि मंदिर के पास) तक चलेगी, जो लगभग 4-8 किलोमीटर का रूट कवर करेगा. क्रूज इको-फ्रेंडली और सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक पर आधारित होगा, जो पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. साथ ही यमुना के इस हिस्से को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 (NW-110) के तहत पहले से विकसित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 में क्रूज सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब जनवरी 2026 में इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

टोंस यमुना नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है और यह हिमालयी राज्य उत्तरांचल के पश्चिमी भाग गढ़वाल से होकर बहती है। यह नदी 3900 मीटर की ऊँचाई से निकलती है और उत्तराखंड में देहरादून के पास कालसी के नीचे यमुना में मिलती है। यह भारत की सबसे बड़ी बारहमासी हिमालयी नदियों में से एक है। यह यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #YamunaCruise #DelhiTourism #KapilMishra

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.