పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News-Bihar : भभुआ-मोहनिया से RJD विधायकों का इस्तीफा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 10, 2025 • 5:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कैमूर की भभुआ (Bhabhua) और मोहनिया सीटों से RJD विधायकों ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भभुआ से विधायक भरत बिंद और मोहनिया से विधायक संगीता कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है

भभुआ विधायक भरत बिंद का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी बिंद ने 2010 में जिला परिषद सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। 2015 में BSP से चुनाव लड़ने के बाद, उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में (RJD) के टिकट पर BJP उम्मीदवार रिंकी रानी पांडे को लगभग 10 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

BJP प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे भरत बिंद

फरवरी 2024 में भरत बिंद ने RJD छोड़कर BJP का दामन थाम लिया था। अब अक्टूबर 2025 में उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि वे आगामी चुनाव BJP प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे।

अन्य पढ़ें: राजद में शामिल हुए जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा

दल-बदल को लेकर चर्चा में रही मोहनिया विधायक संगीता कुमारी

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी भी दल-बदल को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में RJD के टिकट पर मोहनिया सीट से जीत हासिल की थी, जहां उन्होंने BJP प्रत्याशी निरंजन राम को 12,054 वोटों से हराया था।

फरवरी 2024 में उन्होंने भी पार्टी बदलते हुए BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मूल रूप से कैमूर निवासी संगीता कुमारी ने रांची विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed. की पढ़ाई की है। दोनों विधायकों के इस्तीफे से कैमूर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

भभुआ जिले का दूसरा नाम क्या है?

कैमूर ज़िले की स्थापना 17 मार्च 1991 को रोहतास ज़िले से अलग होकर हुई थी। 1994 तक इसे भभुआ ज़िला कहा जाता था, जब इसका नाम बदलकर वर्तमान नाम कर दिया गया।

मोहनिया किस राज्य में है?

मोहनिया भारत के बिहार राज्य के कैमूर ज़िले में स्थित एक शहर और सामुदायिक विकास खंड है। यह कैमूर ज़िले के मोहनिया उप-मंडल का मुख्यालय है।

अन्य पढ़ें:

#AssemblyElections2025 #Bihar Elections 2025 #BiharPolitics #BreakingNews #HindiNews #KaimurNews #LatestNews #RJDResignation

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.