Latest Hindi News : उत्तराखंड में दिवाली पर सड़क हादसा : यूपी के 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल

By Anuj Kumar | Updated: October 19, 2025 • 11:44 AM

देहरादून। उत्तराखंड में खतिमा-ननकाना साहिब मार्ग (Nankana Sahib News) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दीपावली (Dipawali) पर अपने घर लौट रहे 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी एक ठेकेदार के लिए खतिमा इलाके में काम कर रहे थे। यह हादसा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर के चलते हुआ।

हादसे का विवरण

पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीधी टक्कर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-trolly) में सवार चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दिवाली के त्योहार पर घर लौट रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

घायलों की स्थिति और राहत कार्य

हादसे में घायल तीन मजदूरों को तत्काल खटीमा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मृतक और घायल सभी संभल (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे।

Read More :

# Nanakana Sahib News # Up news #Breaking News in Hindi #Dehradun News #Hindi News #Khatima News #Latest news #Tractor trolly News