పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Seelampur murder case: लेडी डॉन ज़िकरा से पूछताछ में बड़ा खुलासा

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 19, 2025 • 3:12 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में स्थानीय स्तर पर ‘लेडी डॉन’ के नाम से जानी जाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है।

नई दिल्लीः सीलमपुर कुणाल मर्डर केस में लेडी डॉन ज़िकरा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। ज़िकरा नाबालिग लड़कों की फौज तैयार कर रही थी। ज़िकरा की नाबालिग गैंग में 8 से 10 लड़के थे। लोगों को धमकाने और वर्चस्व बनाने में ज़िकरा लगी थी। वह हमेशा अपने साथ लड़कों को लेकर निकलती थी। 

कुणाल मर्डर केस में भी नाबालिगों की भूमिका की जांच हो रही है। जानकारी के अनुसार, कुणाल पर हमला करने से पहले ज़िकरा ने अपने नाबालिग लकड़ों से कुणाल की रेकी करवाई थी। लड़कों ने ज़िकरा को बताया कि कुणाल जीटीबी अस्पताल से निकल रहा है। इसके बाद ज़िकरा अपने लड़कों को लेकर निकली। साहिल और दिलशाद ने कुणाल की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बता दें कि ज़िकरा जेल में बंद ज़ोया की बाउंसर थी। 

बता दें कि सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम को 17 वर्षीय कुणाल नामक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। किशोर की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद हिरासत में लिए गए चार लोगों में ‘लेडी डॉन’ ज़िकरा भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद ‘लेडी डॉन’ की पहली तस्वीर शनिवार को सामने आई। 

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय कुणाल नामक लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बीमार पिता के लिए चाय बनाने के लिए दूध खरीदने बाहर गया था। उन्होंने बताया कि उसे पास के जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुणाल सिंह की हत्या गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर की गई।  

कुणाल की हत्या क्यों की गई?

पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कुछ समय पहले कुणाल के समुदाय के कुछ लोगों ने ज़िकरा के चचेरे भाई साहिल पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इस बीच, मृतक की मां परवीन ने कहा कि ज़िकरा इलाके में पिस्तौल लेकर घूमती थी। उसके चचेरे भाई साहिल के साथ एक घटना हुई थी, लेकिन मेरा बेटा उसमें शामिल नहीं था। फिर भी उन्होंने उसे मार डाला। उन्होंने उस पर कई बार बेरहमी से चाकू से वार किया।

red:more: Building collapse : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए इमारत ढहने की जांच के आदेश

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.