Seema Haider : मां बनीं सीमा हैदर, परिवार में खुशी की लहर

By Surekha Bhosle | Updated: February 18, 2026 • 11:09 AM

सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। उनके पति सचिन मीणा के घर बेटे की किलकारी गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल है। इस खबर के सामने आते ही शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

सीमा हैदर फिर से मां बन गई हैं. इस बार उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. ये सीमा हैदर का छठा बच्चा है, जबकि सचिन मीणा का दूसरा. सीमा हैदर के चार बच्चे उसके पति गुलाम हैदर के हैं, जिन्हें वह पाकिस्तान से लेकर यहां आईं थी।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) एक बार फिर चर्चाओं में हैं. मंगलवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. घर-घर मिठाइयां बांटी गईं. जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. इससे पहले 18 मार्च 2025 को उन्होंने बेटी को जन्म (Birth of a daughter) दिया था. करीब 11 महीने बाद अब बेटे का जन्म हुआ. अभी तक सीमा हैदर के पांच बच्चे थे. बेटे के जन्म के बाद अब छह बच्चे हो गए हैं. इनमें से चार बच्चे गुलाम हैदर के हैं, जबकि दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा सचिन मीणा के हैं

अन्य पढ़े: Police : साइबराबाद में सौ किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान से 4 बच्चों को साथ लाई थी

सीमा हैदर पहले से चार बच्चों की मां थी. जब वह पाकिस्तान से भारत आई थी तो अपने चार बच्चों को साथ में लाई थी. बाद में ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीणा के साथ रहने लगी. दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बड़ीं और मामला चर्चाओं में आ गया. कुछ वर्ष पहले नेपाल के रास्ते सीमा हैदर भारत आई थी, जिसके बाद यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा.परिवार में खुशी का माहौल।

बताया जाता है कि उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. हाल के वर्षों में वह नियमित रूप से पारिवारिक और दैनिक जीवन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. अभी हाल ही में दोनों ने अपना नया मकान भी बनाया था, जिसको लेकर वह लगातार चर्चाओं में बने रहे. फिलहाल परिवार ने नवजात के स्वास्थ्य को लेकर संतोष जताया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मां और बच्चे दोनों साथ हैं और घर में जश्न का माहौल है।

सीमा हैदर अभी कहां है?

फिलहाल सीमा अपने पति सचिन के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहती हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #SeemaHaider #SachinMeena #BabyBoy