Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

By Surekha Bhosle | Updated: February 21, 2026 • 11:22 AM

वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर सबूत छिपाने और खून के निशान साफ करने की कोशिश की, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया।

पड़ोसी पर संदेह, जांच तेज

पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बेंगलुरु की टेक्नीशियन शर्मिला (Sharmila) की संदिग्ध मौत अब हत्याकांड साबित हुई है. 18 वर्षीय पड़ोसी कर्नल कुराई ने बलात्कार के प्रयास में गला घोंटकर उसकी हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस जांच में आरोपी ने जघन्य अपराध का खुलासा किया है, जिसमें कई बार बलात्कार और शव के साथ भी दरिंदगी की कोशिश शामिल है।

कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली शर्मिला नाम की एक टेक्नीशियन (technician) की बेंगलुरु स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. इस मामले अब नया खुलासा हुआ है. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि उसकी हत्या एक युवक ने की थी. उसने हवस के चलते उसकी हत्या की. आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर रही है।

बेंगलुरु के राममूर्ति नगर में 16 जनवरी को हुई मेगलुरु की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने के बाद उसकी हत्या कर दी. बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी कर्नल कुरै ने अपनी विकृत मानसिकता का खुलासा किया. बताया गया कि वह शर्मिला के फ्लैट में घुसने से पहले चार-पांच बार रेकी कर चुका था, जिससे उसे घर में घुसना आसान हो गया था. घर में घुसते ही वह पीछे से आया और उसने शर्मिला को कसकर पकड़ लिया. जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी जघन्य करतूत कबूल की।

आरोपी ने पहले की थी मारपीट

आरोपी कर्नल कुरै ने बताया कि जब उसने शर्मिला को जकड़ लिया तो वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसने नहीं छोड़ा. इस दौरान शर्मिला का सिर सोफे से टकराया और उसे गंभीर चोट लगने के बाद रक्तस्राव हुआ. इसके बावजूद वह उसे पकड़े रहा और दुष्कर्म की कोशिश करता रहा. जब उसका प्रतिरोध बढ़ गया, तो उसने दोनों हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद ही उसके कपड़े उतारे, उन्हीं कपड़ों से खून साफ किया और पानी से धो दिया. इसके बाद भी उसकी अश्लील हरकतें नहीं रुकी और उसने शव के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की. आरोपी ने पुलिस के सामने यह सब कबूल किया है।

अन्य पढ़े: Petrol pump fire : सिगरेट विवाद में पेट्रोल पंप पर लाइटर फेंका, लगी आग

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

टेक्नीशियन शर्मिला की हत्या के बाद उसने अलमारी से कपड़े निकालकर शव को पहनाए और उसे सीधे लिटा दिया, ताकि किसी को शक न हो. इससे पहले उसने टॉप सहित कुछ कपड़े बिस्तर पर रखकर टिश्यू पेपर से आग लगाने की भी कोशिश की थी. लेकिन पैंट गायब रह गई, जिसे उसने पड़ोस के घर के पेड़ पर फेंक दिया था. इसी दौरान वह युवती का मोबाइल भी अपने साथ ले गया. फिलहाल राममूर्ति नगर पुलिस की लगातार पूछताछ के बाद आरोपी कर्नल कुरै ने पूरी सच्चाई उगल दी है।

अन्य पढ़े:

#Bengaluru #CrimeNews #Karnataka #BreakingNews #HindiNews #LatestNews