UP के बरेली में सनसनीखेज मामला, मदरसे में हो गया कांड

Read Time:  1 min
मदरसे
मदरसे
FONT SIZE
GET APP

मदरसे में शिक्षिका को बुलाकर किया मुंह काला

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मदरसा संचालक ने अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने जुमे की दिन शिक्षिका को मदरसे बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। जब परिजन युवती को ढूंढते हुए मदरसे पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस ने इसकी शिकायत थाने में की। अब घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

मदरसे में घटना के बाद इलाके में सनसनी

ये घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मदरसा संचालक जुबेर को बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। जब काफी देर युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

मदरसे

मदरसे के संचालक को पुलिस ने भेजा जेल

लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। जिसके बाद शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिक्षिका का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

मुजफ्फरनगर में भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले मुजफ्फरनगर में एक मदरसा शिक्षक को 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ रेप करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, किशोरी को कथित तौर पर पढ़ाने के बहाने मदरसे में ले जाया गया था, जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।