Bihar- बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी

Read Time:  1 min
भीषण सड़क हादसा
भीषण सड़क हादसा
FONT SIZE
GET APP

कटिहार। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे (Terrible road accident) ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए 13 लोगों की जान ले ली, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीछे से टक्कर मारते हुए भाग रही थी बस

दुर्घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र में दादपुर और बसगारा चौक के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पहले एक कार और टोटो को टक्कर मारकर भाग रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप वैन से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण, पिकअप के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन (Pickup Van) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस की चपेट में एक स्कॉर्पियो और तीन बाइक भी आ गईं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई वाहन चकनाचूर हो गए।

पूजा से लौट रहे थे सभी यात्री

पिकअप पर सवार सभी लोग पूर्णिया जिले के सुहवा गांव के रहने वाले थे। ये लोग झारखंड के साहेबगंज स्थित भोगनाडीह से पूजा कर लौट रहे थे। पिकअप पर 35 से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे में बड़ी संख्या में जनहानि हुई।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में राधिका हांसदा (13), तलवी देवी, पप्पू हांसदा, तलपू सोरेन, ताला हांसदा, बेटिया मरांडी, पप्पू देवी, चालक चिंतामणी महतो, सदानंद मुर्मू समेत अन्य शामिल हैं। वहीं पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना में घायल हुए लोगों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन ने 32 घायलों की पुष्टि की है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।

आधे घंटे तक फंसा रहा बस चालक

टक्कर के बाद बस चालक करीब आधे घंटे तक अपनी सीट पर फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। वहीं बस में सवार यात्री हादसे के बाद दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

90 की रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। सड़क चौड़ी होने के बावजूद डिवाइडर नहीं होने से हादसा और भी भयावह हो गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बस ने हरदा बाजार और गेड़ाबाड़ी के पास अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी।

अन्य पढ़े: युवा वैभव का धमाका

मृतकों के परिजनों को मुआवजा

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने हालात का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।