Shashi Tharoor : केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला

Read Time:  1 min
शशि थरूर
शशि थरूर
FONT SIZE
GET APP

केरलम के मलप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की गाड़ी को रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त किया है, जिससे आरोपी थरूर की कार का पीछा कर रहे थे।

केरलम के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के काफिले पर हमला हुआ है। यह घटना रात के समय वांडूर के चेल्लितोडु में हुई। शशि थरूर ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वांडूर आए थे। शिकायत यह है कि बाइक पर आए कुछ लोगों के एक समूह ने गाड़ी को रोका, गनमैन के साथ गाली-गलौज की और बाद में उसके साथ मारपीट की। गनमैन ने ही यह शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप है कि कुछ लोगों के समूह ने शशि थरूर का पीछा करने के बाद उनकी (Attack on the Car) कार पर हमला कर दिया। उपद्रवी शशि थरूर को गालियां देते हुए उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे, तब गनमैन ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज लोगों ने गनमैन की पिटाई कर दी।

अन्य पढ़े: SC- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : 32 साल बाद दंपती को मिला तलाक, एक साथ निपटाए 61 केस

इस वजह से हुआ बवाल

पुलिस की अब तक जांच में पता चला है कि जब सांसद शशि थरूर की कार का ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर हॉर्न बजा रहा था, तो उससे भड़ककर एक समूह ने ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि सांसद की कार के आगे चल रहे वाहन में सवार लोगों ने हमला करने की कोशिश की। 

शशि थरूर की कार रोकने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मल्लप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस MP शशि थरूर की गाड़ी रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार होने वाले युवक की पहचान कालीकावु के रहने वाले उमर के रूप में हुई है, उसके अलावा  दो और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त कर लिया है, जिनमें थरूर को रोकने आया समूह सफ़र कर रहा था। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना वंडूर के चेल्लीथोड में शाम लगभग 7 बजे हुई। थरूर, ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वंडूर आ रहे थे।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।