పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar: चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, विधायक मिश्री लाल की सदस्यता रद्द

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 21, 2025 • 12:16 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव (MLA Mishri Lal Yadav) विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर इसको लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव (Election)से पहले ये कार्रवाई बीजेपी के लिए बड़ा झटका है।

बिहार बीजेपी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी विधायक मिश्री लाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर से आज इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वर्ष 2019 में मारपीट और डकैती के एक मामले में कोर्ट ने मिश्री लाल को दोषी करार दिया था। 2020 में मिश्री लाल यादव वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। विधानसभा सचिवालय की कार्रवाई पर वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि ईश्वर सब देख रहा है।

मारपीट और लूटपाट में दोषी करार

30 जनवरी 2019 को मिश्री लाल यादव पर बिहार के दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड के समैला गांव के रहने वाले उमेश मिश्र ने एफआईआर दर्ज करवाया था। एफआईआर के अनुसार, 29 जनवरी 2019 की सुबह उमेश मिश्र टहल रहे थे, उसी दौरान कदम चौक पर मिश्री लाल यादव, सुरेश यादव और अन्य 20-25 लोगों ने घेरकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मिश्री लाल यादव ने फरसे से उमेश मिश्र पर हमला कर सिर फोड़ दिया था। जिससे उमेश मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। वहीं सुरेश यादव ने रॉड और लाठी से मारपीट की और उमेश मिश्र की जेब से 2300 रुपये निकाल लिए थे।

कोर्ट ने मई में सुनायी थी सजा

इसी मामले की कोर्ट ने सुनावई करते 27 मई को मिश्री लाल को दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट से सजा मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने ये कार्रवाई की है. 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सहयोगी वीआईपी के टिकट पर मिश्री लाल यादव विधायक चुने गए थे। बाद में मिश्री लाल पाला बदलकर वीआईपी से भाजपा में शामिल हो गए।

कौन हैं मिश्रीलाल यादव?

दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से मिश्रीलाल यादव भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। हालांकि ये 2020 का विधानसभा चुनाव मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव लड़े थे। वीआईपी पार्टी के टिकट पर वे चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन बाद में बीजेपी की सदस्यता हासिल कर ली थी। उससे पहले 2003 से 2009 तक वे विधान परिषद के सदस्य भी थे।

Read more : MP : राजा रघुवंशी की हत्या के लिए राज को मिली थी पिस्टल और 5 लाख रुपए

# Bihar news # national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.