National- गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, थकान और छाती के संक्रमण से बिगड़ी तबीयत

Read Time:  1 min
गायिका आशा भोसले
गायिका आशा भोसले
FONT SIZE
GET APP

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका (Asha Bhosle )को शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल से जुड़ी समस्या और फेफड़ों के संक्रमण के चलते अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार की चुप्पी, पोती ने दिया अपडेट

फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इससे पहले उनकी पोती जनाई ने सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की थी, जिससे फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है।

12 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं और संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं।

संघर्ष भरा रहा शुरुआती जीवन

आशा भोसले मशहूर गायक (Deenanath Mangeshkar) की बेटी और महान गायिका Lata Mangeshkar की छोटी बहन हैं। महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए गायन शुरू कर दिया था।

कम उम्र में शादी और मुश्किलों भरा दौर

सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने गणपतराव भोसले से भागकर शादी कर ली थी, जिसके चलते परिवार से दूरी बढ़ गई। शादी के बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वह घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं। 1960 में उन्होंने इस रिश्ते से अलग होने का फैसला लिया।

आरडी बर्मन संग प्यार और दूसरी शादी

बाद में उनकी जिंदगी में संगीतकार R. D. Burman आए। दोनों की दोस्ती फिल्म तीसरी मंजिल के दौरान गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। तमाम विरोधों के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर ली।

अन्य पढ़े: युवा वैभव का धमाका

जब आवाज को बताया गया ‘खराब’

आज अपनी अनोखी आवाज के लिए मशहूर आशा भोसले को एक समय रिकॉर्डिंग स्टूडियो से यह कहकर लौटा दिया गया था कि उनकी आवाज अच्छी नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें और Kishore Kumar को भी शुरुआती दौर में इस तरह की आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।